उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण,

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

 

सीडीओ ने स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय गंदा मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर न दिखा पाने पर संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाई और रजिस्टर तत्काल उपलब्ध कराने के आदेश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में एंटीवेनम वैक्सीन रखने के निर्देश भी दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों ने डॉक्टरों की कार्यशैली की सराहना की, जिस पर सीडीओ ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एएनएम सेंटर का भी निरीक्षण कर समस्त डाटा अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

 

विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई, जिस पर सीडीओ ने चिंता जताई और शिक्षा विभाग को अभिभावकों से बैठक कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिड-डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को निर्धारित चार्ट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

 

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और संस्थानों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा, लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button