प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति आशा नौटियाल जी के निर्देशानुसार और हरिद्वार जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा जी के अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन का त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के दो दिनों का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत आज दिनांक 6 मार्च को हरिद्वार के पांचो विधानसभा में अलग-अलग मंडलों में व्यवस्थित रूप से समापन समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय मातृ शक्ति माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना ।माननीय नरेंद्र मोदी जी ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरे देश की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है जब उन्हें अपनी माता बहनों के लिए श्रीराम जी मौका प्रदान करते है। उन्होंने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य और महत्व को भी समझाया और उन्हें जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से निवेदन भी किया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी रुचि भट्ट दीदी और जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया।
0 87 1 minute read