उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और डस्टबिन के सही इस्तेमाल की दी जानकारी

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM-2026) के तहत सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों और रेल यात्रियों को स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित प्रबंधन तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्टेशन परिसर में उपलब्ध चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग डालने से उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण में मदद मिलती है। इससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रदूषण कम करने में भी सहायता मिलती है।

विद्यार्थियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ‘रेल जन युवा संवाद’ जैसी पहल के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मंडल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ रेल परिसर और बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए यात्रियों से रेलवे स्टेशन को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button