उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

नए सिरे से जांच तेज करेगी दून पुलिस, झारखंड से बंगाल तक दबिश की तैयारी

राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास हुए कुख्यात गैंगस्टर और जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में दून पुलिस अब नए सिरे से कार्रवाई करेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक संभावित ठिकानों पर दबिश देंगी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा की। उन्होंने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित करने और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि मामले में पुलिस पहले भी काफी काम कर चुकी है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब शेष फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

13 फरवरी को हुई थी हत्या

विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से वर्कआउट कर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि हत्या की साजिश कई महीने पहले रची गई थी। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले शूटर घटना से पहले हरिद्वार के एक होटल में ठहरे थे और वहीं से वाहन किराये पर लेकर देहरादून पहुंचे थे।

कई आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी फरार

देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त जांच में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक यशराज सिंह और मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर पर शूटरों को वाहन और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने के आरोप हैं। वहीं आकाश प्रशाद, विशाल सिंह, आशुतोष सिंह, जितेन्द्र साहू और अंकित वर्मा अब भी फरार बताए गए हैं। इन पांचों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

पुलिस अब झारखंड और पश्चिम बंगाल में संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर दबिश की तैयारी में है। अधिकारियों को उम्मीद है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से हत्याकांड की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button