उत्तराखंडऋषिकेशकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलहरिद्वार

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़; अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत डॉ रविंद्र पुरी सहित तमाम संतों ने दिया आशीर्वाद

हरिद्वार/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उत्तराखंड की कैबिनेट व खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार के हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुण्ड से पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ कांवड़ उठाई। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि सहित तमाम शीर्ष संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हर की पौड़ी पर मां गंगा का पूजन कर और गंगाजल भरकर मंत्री रेखा आर्य हरिद्वार से ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए पदयात्रा पर रवाना हुईं। इस विशेष कांवड़ यात्रा के जरिए वे 2036 ओलंपिक की मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने का संदेश दे रही हैं।

कांवड़ उठाने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिले। इसी राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मैंने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि मां गंगा के आशीर्वाद से देश का यह संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।”

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा:

“रेखा आर्य देश की पहली कैबिनेट मंत्री हैं जो इस तरह कांवड़ लेकर जा रही हैं। वे मां दुर्गा के स्वरूप में प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की सिद्धि के लिए यह यात्रा कर रही हैं। उनके इस निस्वार्थ भाव और तपस्या को मां गंगा अवश्य स्वीकार करेंगी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का भारत का सपना जरूर पूरा होगा।”

संतों के आशीर्वाद और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button