उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 8 अगस्त को सीएम करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश की 13 महिलाओं का चयन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न जिलों की 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिए जाने वाले तीलू रौतेली पुरस्कार के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, साहस, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में प्रेरणा का संदेश देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button