उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने सौंपा ज्ञापन

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में सोमवार को अखाड़े के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को जनसमस्याओं एवं धार्मिक व्यवस्थाओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक व्यवस्थाओं के साथ स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का दायित्व समाजहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना भी है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा भविष्य में भी जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए सक्रिय रहेगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button