उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

विधायक निधि से बनी सड़क में गड़बड़ी, जांच में 35.50 मीटर सड़क गायब मिली

लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरगाहपुर में विधायक निधि से कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ग्राम दरगाहपुर निवासी कपिल कुमार की शिकायत पर हुई जांच में पाया गया कि स्वीकृत स्थल पर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जबकि दूसरी दिशा में कार्य कराया गया। पैमाइश के दौरान अभिलेखों में दर्ज 205.50 मीटर सड़क के मुकाबले मौके पर केवल 170 मीटर सड़क मिली। इस प्रकार 35.50 मीटर सड़क का अंतर सामने आया।

मामले को गंभीर मानते हुए तत्कालीन प्रभारी खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी, तत्कालीन अपर सहायक अभियंता संदीप कुमार तथा तत्कालीन लेखाकार राजीव कुमार त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अभिलेखों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button