उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

नई खेल नीति बनाने में जनता की भी होगी भागीदारी, जल्द जारी होगा सुझाव पोर्टल

उत्तराखंड सरकार नई खेल नीति तैयार करने में आम जनता, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई खेल नीति के संबंध में लोगों से सुझाव लेने के लिए जल्द ऑनलाइन लिंक जारी किया जाए।

बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र सरकार की खेल नीति के प्रमुख प्रावधानों के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। प्राप्त उपयोगी सुझावों को नई नीति में शामिल किया जाएगा तथा उत्कृष्ट सुझाव देने वालों को सम्मानित करने की भी योजना है।

बैठक में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और योग्य खिलाड़ियों को खेल अकादमियों में समायोजित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button