उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुरादाबाद मंडल में हुए योग शिविर

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में रेलवे स्टेडियम सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही।

रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के सजीव प्रसारण एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस दौरान कर्मचारियों को “नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान” की शपथ भी दिलाई गई।

योगाचार्य महेंद्र सिंह बिश्नोई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव में कमी आती है।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए कर्मचारियों से इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम शंकर झा ने किया।

देहरादून, हरिद्वार, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, चंदौसी और हापुड़ समेत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर आयोजित योग शिविरों में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button