उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मनसा देवी मंदिर के प्रोपेगेंडा वीडियो की खुली पोल, श्रद्धालुओं ने जमकर की तारीफ, व्यवस्थाओं का श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने किया निरीक्षण

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के बारे में हाल में ही कुछ प्रोपेगेंडा वीडियो सोशल मीडिया पर चलाए गए जिनमें सफाई से लेकर पुजारियों के पैसे मांगने तक की बात की गई लेकिन आज जब कई पत्रकारों द्वारा ग्राउंड जीरो में जाकर निरीक्षण किया गया और श्रद्धालुओं से बात की गई तो मामला बिल्कुल उल्टा निकला, न तो कोई दानपात्र न यूज प्रसाद चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी की नजर , व्यवस्था बिल्कुल चाक चौबंद नजर आई, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भी आज खुद जाकर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

श्रीमहंत डॉ. पुरी ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर प्राप्त शिकायतों के बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदिर की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सूखे नारियल की बिक्री एवं चढ़ावे की पुरानी व्यवस्था बंद कर दी गई है तथा नई व्यवस्था के तहत कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।

श्रीमहंत डॉ. पुरी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जोखिमपूर्ण शॉर्टकट मार्गों का प्रयोग न करें और मंदिर आने-जाने के लिए केवल निर्धारित पैदल मार्ग का ही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि मनसा देवी मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना मंदिर प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button