उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार में ‘आराध्या डेवलपर्स’ का उद्घाटन, लिथियम बैटरी व फाइनेंस सुविधा उपलब्ध

हरिद्वार में सैफली कंपनी के नए डिस्ट्रीब्यूटर “आराध्या डेवलपर्स” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों, स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कंपनी के उत्पादों और उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

सैफली कंपनी द्वारा निर्मित लिथियम आयन बैटरियां ई-रिक्शा, दोपहिया वाहनों तथा घरेलू उपयोग के लिए उपयुक्त बताई गईं। कंपनी के अनुसार ये बैटरियां पारंपरिक बैटरियों की तुलना में अधिक टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाली और बेहतर प्रदर्शन देने वाली हैं।

आराध्या डेवलपर्स के संचालक अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के बीच लिथियम बैटरियां एक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल विकल्प के रूप में सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बैटरियों के उपयोग से उपभोक्ताओं को बार-बार बैटरी बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ई-रिक्शा चालकों की सुविधा के लिए यहां फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। इससे चालक आसानी से बैटरी और अन्य उपकरण खरीद सकेंगे। इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button