उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कोलकाता में राहुल गांधी की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस नेता ने रविवार को शहीद मीनार, कोलकाता में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

जनसभा से पूर्व रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के टोलीगंज से शहीद मीनार तक कांग्रेस प्रत्याशी आशुतोष चटर्जी के समर्थन में एक भव्य रैली निकाली गई। रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की सरेनी विधानसभा से आईं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने नामित ऑब्जर्वर के रूप में भागीदारी की। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से आगामी 29 तारीख को कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता से समर्थन मांगा। सभा और रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button