उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रासबिहारी में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, सुधा द्विवेदी ने मांगा समर्थन

आशुतोष चटर्जी के समर्थन में रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कॉलोनी में कांग्रेस द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुलाम मीर आजाद उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरेनी (रायबरेली) की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने शिरकत की।

सभा को संबोधित करते हुए सुधा द्विवेदी ने कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों को विस्तार से बताया तथा जनता से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आमजन के हितों की सच्ची प्रतिनिधि है और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया।

सभा में गीतिका द्विवेदी, सौरभ सिंह, नीरज मिश्रा, अश्विनी मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button