उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एनआईईपीए चयन से रायबरेली जिले का नाम रोशन

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) द्वारा पूरे देश से नौ थीम पर आधारित केस स्टडी एवं वीडियो डॉक्यूमेंटरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस चयन प्रक्रिया में देशभर से 55 शिक्षकों/शिक्षा अधिकारियों का चयन किया गया है, जिन्हें दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय मंच पर अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों और कार्यों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

उत्तर प्रदेश से चयनित चार प्रतिभागियों में रायबरेली जनपद के अजय कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बरगदहा, विकास क्षेत्र रोहनिया का चयन “कम्युनिटी पार्टिसिपेशन फॉर स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन” विषय पर किया गया है। अजय कुमार सिंह 17 से 19 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में अपने विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से किए जा रहे शैक्षिक एवं प्रशासनिक नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे।

विद्यालय के रख-रखाव, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अजय कुमार सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों की व्यापक सराहना की जा रही है। उनकी मेहनत, लगन और नवाचारी प्रयासों से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे रायबरेली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button