उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिक

नरेला दिल्ली में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न

नई दिल्ली (नरेला)। पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपापात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण श्री प्रेमचंद्र झा जी के सानिध्य में नरेला, नई दिल्ली में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री प्रेमचंद्र झा जी ने भव्य एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए सेवा, सत्संग, स्वाध्याय एवं वैचारिक संगोष्ठियों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने गोवर्धन पीठ पुरी शंकराचार्य महाराज द्वारा संचालित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित जनसमूह को दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजसेवी श्री बबलू यादव, समाज सेविका सुरेखा शर्मा, विजय कौशिक, विजय शर्मा, सुलोचना शर्मा, विपिन गर्ग, मीना गर्ग, कंचन अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, शालू गर्ग, किरण गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

संगोष्ठी का समापन “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button