उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, ₹1.10 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित

मुरादाबाद। रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा रेल राजस्व की क्षति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुरादाबाद मंडल में निरंतर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आदित्य गुप्ता के निर्देशन में बुधवार 7 जनवरी 2026 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक श्री भावेश शर्मा एवं श्री विजयंत शर्मा ने किया। इस दौरान 19 टिकट चेकिंग स्टाफ और 4 रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की संयुक्त टीम ने 25 ट्रेनों की सघन जांच की। जांच में 97 बिना टिकट यात्रा के मामले सामने आए, जिनसे ₹48,370 का जुर्माना वसूला गया। वहीं अनियमित यात्रा के 132 मामलों में ₹61,460 तथा गंदगी फैलाने के 2 मामलों में ₹400 का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 231 मामलों में ₹1,10,230 का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 15623 के कोच एस-2 से अवैध रूप से रखी गई पानी की बोतलों के 30 कार्टन (प्रत्येक कार्टन में 12 बोतलें) बरामद की गईं। बरामदगी के समय मौके पर कोई वेंडर उपस्थित नहीं मिला।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते समय प्लेटफॉर्म टिकट अथवा वैध रेल यात्रा टिकट अवश्य रखें, बिना टिकट या गलत श्रेणी में यात्रा न करें तथा स्टेशन व ट्रेनों में गंदगी और धूम्रपान से बचें। रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या “RailOne” ऐप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button