उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एकजुटता से ही सुलझेंगी व्यापारियों की समस्याएं: डॉ. विशाल गर्ग

हरिद्वार, 12 दिसंबर। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध हरकी पैड़ी व्यापार मंडल इकाई की घोषणा कर दी गई। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नई इकाई की घोषणा करते हुए सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट को अध्यक्ष, नीरज शर्मा को महामंत्री, संजय त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, सनी अरोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकुश त्रिपाठी को उपाध्यक्ष तथा निखिल अरोरा को संगठन मंत्री नियुक्त किया। यशपाल अग्रवाल, जोगेंद्र अग्रवाल और अश्वनी शर्मा को संरक्षक बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की एकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में देशभर से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए व्यापारियों को मधुर और सम्मानजनक व्यवहार अपनाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहिए। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी अहम भूमिका है।

शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि हरकी पैड़ी व्यापार मंडल इकाई संगठन की एकता को मजबूत करते हुए व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेगी और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला महामंत्री संगठन योगेश भारद्वाज, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button