सेमरी/खीरों (रायबरेली)। जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी में करियर गाइडेंस मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मेले में छात्रों ने अपनी रुचि के अनुरूप विभिन्न कैरियर विकल्पों पर आधारित “पंख डायरी” एवं आकर्षक स्टॉल लगाए। इन माध्यमों से विद्यार्थियों ने व्यक्त किया कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आईटी, बीमा, ऑटोमोबाइल, टंकण, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया और मंच के माध्यम से छात्रों को भविष्य की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और कैरियर मार्गदर्शन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विशेषज्ञों ने बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय शंकर, असिस्टेंट प्रो. डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार त्रिपाठी, व्यवसायी एवं ग्राम प्रधान राम सनेही शाहू, नॉइस कंप्यूटर एजुकेशन सेमरी के प्रबंधक ललित कुमार, शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष, थाना खीरों पुलिस टीम तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




