उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

नगर कांग्रेस की बैठक में मतदाता पुनरीक्षण पर गहन चर्चा

लालगंज/रायबरेली। नगर कांग्रेस कमेटी लालगंज की बैठक हिमाचल प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तराखंड के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश में जारी मतदाता सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और बीएलओ को सहयोग देकर तय समय में अपने गांव, क्षेत्र और मोहल्लों का कार्य पूरा कराना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बीएलओ न तो मतदाताओं को डबल फॉर्म दे रहे हैं और न ही पावती रसीद, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम—कंप्यूटर या मोबाइल—से स्वयं भी पंजीकरण कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य सौंपना सरकार की अक्षमता को दर्शाता है और इससे चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष लाला सोनी ने किया तथा अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने की।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता महेश प्रसाद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रामू सिंह, राकेश भदौरिया, अनूप बाजपेई, रौनक भदौरिया, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण त्रिवेदी, फारूक राणा, दिनेश दीक्षित, रमेश पासवान, विक्की भदौरिया, शशिकांत शर्मा, कौशिक गुप्ता, मोहम्मद इलियास, अरशद, विनय चौरसिया, प्यार मोहम्मद लाल, शीलू त्रिवेदी समेत अनेक नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

महावीर होटल में आयोजित बैठक में नगर के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button