हरिद्वार आज हिंदू रक्षा सेना के तमाम पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष लकी वर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर अपने विचार रख हैं। उन्होंने गौ-रक्षा और गौ-संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है । उन्होंने कहा हमारे हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, और यह कहा जाता है कि गाय के रोम-रोम में भगवान विराजते हैं।गाय हमारे देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे हमें दूध, दही, घी, और अन्य आवश्यक उत्पाद प्रदान करती हैं। इसके अलावा, वे हमारे खेतों में खाद के रूप में काम करती हैं और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखती हैं। इसके साथ ही साथ जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने कहा गौ-हत्या और गौ-वध एक गंभीर समस्या बन गया है। गायों को कसाईखानों में मारा जा रहा है, और उनके मांस को बेचा जा रहा है। यह न केवल हमारे धर्म के विरुद्ध है, बल्कि यह हमारी मानवता के विरुद्ध भी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से निम्नलिखित मांगें रखी हैं। गौ-हत्या और गौ-वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। गौ-संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाए जाएं। गौ-शालाओं की स्थापना की जाए, जहां गायों को सुरक्षित रखा जा सके।गायों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।गौ-हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।इस मौके पर लकी वर्मा , प्रमेंद्र कुमार, मोती बाबा, विक्की शर्मा, कमल नयन, मनोज , विक्की मिश्रा, सन्नी मल्होत्रा, सतीश अग्रवाल, विजमोहन, जितेंद्र शर्मा, अर्जुन , मनोज, योगेश संजय उपस्थित रहे।
0 56 1 minute read