उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर कॉलेज में डांडिया नाइट की धूम, गरबा की धुन पर थिरकीं महिलाएं और छात्राएं

केयर ग्रुप्स ऑफ कॉलेजेज, बहादराबाद में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी शहर की महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं ने डांडिया व गरबा की धुनों पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गुजराती और बॉलीवुड गरबा गीतों पर प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। डांडिया की खनक और संगीत की धुनों के बीच महिलाओं और छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

कॉलेज की डायरेक्टर प्रतिशिखा शर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि डांडिया और गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि समृद्ध सनातन संस्कृति, सामूहिकता और नारी शक्ति के उत्सव के प्रतीक हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं और छात्राओं ने जिस ऊर्जा और आत्मीयता के साथ उत्सव में भाग लिया, वह नारी सशक्तीकरण की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में मिसेज उत्तराखंड क्वीन-2026 रजनी मलिक, कोरियोग्राफर एवं कलाकार बंटी डांसर, अंकिता शर्मा, विनीता गौनियाल, विभा गर्ग, कनिका शर्मा, इशिता अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, सलोनी, अंशुल, बबीता चौहान, राजबाला, सोनिया माही, पारुल, कमला जोशी, सुनीता जोशी, रश्मि चौहान और शुभांगिनी शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button