उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कुंभ की तैयारियों को लेकर अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक चला अभियान

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन का उद्देश्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात और आवागमन सुचारु करना है। साथ ही कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

पीली पट्टी के बाहर सामान रखने पर होगी कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से निर्धारित पीली पट्टी के बाहर फड़, ठेली या अन्य सामान रखने पर उसे जब्त किया जाएगा। संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों से निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button