उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोष आनंद देव महाराज ‘आध्यात्म विभूषण’ से सम्मानित

श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार, ज्वालापुर, हरिद्वार के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोष आनंद देव महाराज को काशी विद्वत परिषद द्वारा प्रतिष्ठित ‘आध्यात्म विभूषण’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, आध्यात्मिक चेतना के प्रसार तथा धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

काशी विद्वत परिषद ने कहा कि डॉ. स्वामी संतोष आनंद देव महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन में श्री अवधूत मंडल आश्रम द्वारा धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों और मानवीय चेतना को मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, हरियाणा सांसद व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी, महंत ऋषिश्वरानंद, भारत युवा साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद, बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत गोविंद दास, स्वामी श्याम दास, स्वामी रामदास, बाबा बालकदास, रामानुज कोट के पीठाधीश्वर महंत डॉ. मोदनारायणाचार्य सहित अनेक संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने महाराज श्री को शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button