उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से पुरी–कोलकाता–गंगासागर सहित 8 तीर्थों की विशेष यात्रा

भारतीय रेलवे के रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को गया, पुरी, कोलकाता, गंगासागर सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह विशेष यात्रा 18 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक 9 रात 10 दिन की होगी।

यह भारत गौरव ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी, जिसमें मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी से यात्री चढ़ सकेंगे।

यात्रा के प्रमुख गंतव्य

विष्णुपद मंदिर (गया)

श्री जगन्नाथ मंदिर (पुरी)

कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा)

कोलकाता

गंगासागर

बैद्यनाथ धाम (जसीडीह)

काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी)

राम मंदिर, हनुमानगढ़ी व सरयू आरती (अयोध्या)

यात्रा श्रेणियां व किराया

इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): ₹19,110 प्रति व्यक्ति

(5–11 वर्ष के बच्चों के लिए ₹17,950)

स्टैंडर्ड (3 एसी): ₹31,720 प्रति व्यक्ति

(बच्चों के लिए ₹30,360)

कम्फर्ट (2 एसी): ₹41,980 प्रति व्यक्ति

(बच्चों के लिए ₹40,350)

पैकेज में शामिल सुविधाएं

रेल यात्रा (2 एसी / 3 एसी / स्लीपर)

नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन

एसी/नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण

श्रेणी अनुसार एसी/नॉन एसी होटल में ठहराव

इस यात्रा में एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ अथवा www.irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी व बुकिंग हेतु संपर्क करें:

8287930199, 9236391908, 8287930908, 7302821864, 8285469807, 8287930909

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button