उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

निष्पक्ष परीक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

एस एम जे एन पी जी कॉलेज में विश्वविद्यालयी सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी जी महाराज ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, अनुशासन, आधारभूत संरचना तथा केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

महाविद्यालय में 6 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कदाचार-मुक्त, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित परीक्षा व्यवस्था की सराहना की और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा को बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। परीक्षा के माध्यम से छात्र अपनी तैयारी, क्षमता और परिश्रम का मूल्यांकन करते हैं, जिससे उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि ईमानदार परीक्षा व्यवस्था कमजोर तैयारी वाले विद्यार्थियों को भी आगे अधिक परिश्रम और लगन से अध्ययन करने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button