उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

इलाचंद्र जोशी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

हिंदी के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार, कहानीकार एवं आलोचक इलाचंद्र जोशी जी की जयंती शनिवार को इलाचंद्र जोशी हिन्दी पुस्तकालय, देहरादून में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत इलाचंद्र जोशी द्वारा रचित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित साहित्य प्रेमियों एवं कर्मचारियों ने रुचि के साथ देखा। कार्यक्रम में श्री रविंद्र कुमार (स्टेशन अधीक्षक), श्रीमती प्रतिभा चौधरी (हिंदी संयोजक), श्री राज किशोर (पुस्तकालयाध्यक्ष) सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने इलाचंद्र जोशी के साहित्य को हिंदी कथा साहित्य में मनोवैज्ञानिक चेतना का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनके विचारों और कृतियों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके साहित्य से जोड़ना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button