उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज ने सैनिक कल्याण कोष में दिए 51 हजार

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कॉलेज परिवार की ओर से सैनिक कल्याण कोष में 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट की गई। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस राष्ट्र के सजग प्रहरी रहे सैनिकों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अपने अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए विश्वभर में अग्रणी स्थान रखती है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाने वाला सशस्त्र सेना झंडा दिवस नागरिकों में सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने झंडे के तीन रंग—लाल, गहरा नीला और हल्का नीला—के महत्व को बताते हुए कहा कि ये थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं का शौर्य, त्याग और बलिदान का इतिहास स्वर्णिम रहा है, जो सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आपदा के समय भी देशवासियों की सुरक्षा और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं।

सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. शिव कुमार चौहान ने कहा कि देश के वीर जवान कठिन परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पल्लवी, डॉ. पदमावती तनेजा, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button