कोतवाली क्षेत्र ज्वालापुर में घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की गई। मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोनी सिंह पत्नी मानवेंद्र नक्षत्र वाटिका भूमानंद ज्वालापुर ने शिकायत दी। बताया कि चित्रा शर्मा, वीरपाल चौधरी अपने कुछ साथियों के उसके घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इसको लेकर मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगी तो हाथ से फोन छीनकर तोड़ दिया। टेबल पर रखा दूसरा फोन भी उठाकर तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
0 103 Less than a minute




