स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत सोमवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत यात्रियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को कचरे के उचित निस्तारण और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों को गीले कचरे, सूखे कचरे, सैनिटरी वेस्ट और विशेष कचरे को अलग-अलग निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई। साथ ही, कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने के महत्व को समझाया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण पर्यावरण संरक्षण और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यात्रियों से अपील की गई कि वे रेलवे स्टेशन परिसर में कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें। रेलवे प्रशासन ने स्वच्छता अभियान में यात्रियों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।
डल ने दी।




