उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भाजपा कार्यकारिणी का स्वागत संकल्प ट्रस्ट ने किया

अवधूत मंडल आश्रम हीरादास हनुमान मंदिर में जिला मीडिया प्रभारी (भाजपा महिला मोर्चा) एवं संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा के संयोजन में टीम संकल्प द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी संतोषानंद महाराज के सानिध्य में जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नैयर, निपेंद चौधरी, महामंत्री हीरा सिंह विष्ट, मंत्री अमरीश सैनी, विनीत जौली, भूप सिंह, ऋतु ठाकुर, पारुल चौहान, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाह, कार्यालय मंत्री नकली सिंह सैनी, आईटी संयोजक उमेश पाठक और सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा को माला व पटका पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

स्वागत समारोह के उपरांत संपूर्ण कार्यकारिणी ने भगवान हनुमान जी की आरती भी की।

इस अवसर पर सुधा राठौर, श्वेता श्रीवास्तव, सपना पंडित, अनीता गुप्ता, विनीता चौहान, नीतू श्रीवास्तव, कविता, गोल्डी शुक्ला, तरुण शुक्ल, मदनेश मिश्र, हरिनारायण त्रिपाठी, संदीप शुक्ल, अंजनी चौबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, दिनेश पाल और जितेंद्र शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा व उनकी टीम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button