(मसूरी से राजवीर सिंह रौछेला)
.संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया इस दौरान वक्ताओं ने धर्मनिरपेक्ष संविधान बनाने और सभी लोगों के हितों की रक्षा करने और सभी धर्म को बराबरी का हक देने का संविधान बनकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के नवनिर्माण में ऐतिहासिक कार्य किया है
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज कुछ लोगों द्वारा संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश स्तर पर संविधान बचाने के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि आज से लेकर 26 जनवरी तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज पूरे देश में 75 वां संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि संविधान समिति द्वारा आज इसे पूरा कर दिया गया था इसके बाद 26 जनवरी 1950 को सारे देश में लागू कर दिया गया