फोंडा, गोवा, 21 मई 2025: सनातन संस्था द्वारा फोंडा (सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेनगरी) में आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में ‘श्री महाधन्वंतरि यज्ञ’ भक्तिमय और चैतन्यमय वातावरण में संपन्न हुआ। ‘लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु’ के उद्देश्य से आयोजित इस यज्ञ का लक्ष्य मानवता के कल्याण और आपातकाल में शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक बल प्रदान करना था। इस ऐतिहासिक महोत्सव में भारत और विदेशों से 20,000 से अधिक साधक व हिन्दू धर्मप्रेमी शामिल हुए।
यज्ञ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवले, उनकी आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति (सौ.) बिंदा सिंगबाळ और श्रीचित्शक्ति (सौ.) अंजली गाडगीळ, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे व उनकी पत्नी विधायक सौ. दिव्या राणे, कई संत-महंत और प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तकजी ने बताया कि आगमाचार्य अरुणकुमार गुरुमूर्ति और गुरुमूर्ति शिवाचार्य के मार्गदर्शन में 61 यजमान दंपत्तियों ने यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने कहा, “हजारों भक्तों और वेदज्ञ ब्राह्मणों के सहयोग से यह ‘धन्वंतरि यज्ञ’ ‘श्री महाधन्वंतरि यज्ञ’ बन गया, जिसका संकल्प वैश्विक कल्याण के लिए है।”
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और अधिक जानकारी के लिए SanatanRashtraShankhnad.in पर विजिट करें।