उत्तराखंड

सुनील प्रजापति को बनाया जाए मेयर पद का प्रत्याशी-पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार, 5 सितम्बर। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, संत समाज, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुनील प्रजापति को मेयर का टिकट देने की मांग करते हुए ऋषिकुल मदन मोहन मालवीय गंगा घाट पर गंगा पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सुनील प्रजापति काफी समय से भाजपा के कर्मठ ईमानदार छवि के कार्यकर्ता हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी 15 अगस्त को घोषणा में कहा गया था कि गरीब कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुनील प्रजापति ओबीसी समाज से हैं। जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी सुनील प्रजापति को हरिद्वार नगर निगम मेयर पद से टिकट देकर जनता के समक्ष भेजें। स्वामी विनोद महाराज, स्वामी देवानंद महाराज, स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद सुनील प्रजापति के साथ है। पार्टी उन्हें मौका दे। समाजसेवी जेपी बड़ोनी, विनोद मिश्रा, गोपाल कृष्ण बड़ोला ने कहा कि सुनील प्रजापति सदैव ही जनता के हितों में अपना योगदान देते हैं। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सुनील प्रजापति को मौका देना चाहिए। सुनील प्रजापति ने कहा कि वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। पंडित अधीर कौशिक व समाजसेवियों ने उन्हें टिकट देने की मांग की है। इसके लिए वे सौभाग्यशाली हैं। पार्टी को प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप उन्हें टिकट देना चाहिए। इस दौरान पंडित गोपाल कृष्ण बडोला, आचार्य विष्णु पंडित, जेपी बड़ोनी, विनोद मिश्रा, मनोज मेहता, संजू अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, रोहित शर्मा, सचिन तिवारी, विनीत कुमार, महेश जोशी, नरेंद्र श्रमिक, मनव्वर कुरैशी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button