उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जाहन्वी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध जाहन्वी व्यापार मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में निशा गुप्ता को अध्यक्ष तथा विशाल अग्रवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। पंकज सिंघल कोषाध्यक्ष होंगे। वहीं कुलदीप अरोड़ा और प्रदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, सचिन, छोटेलाल अग्रवाल, घनश्याम सक्सेना, राजेश बिष्ट व विशाम शर्मा सचिव बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पारुल भाकुनी और दया ठाकुर को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

घोषणा के अवसर पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नवनियुक्त टीम का फूलमालाओं से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने महिला शक्ति को सम्मान देते हुए इतिहास रचा है। हरिद्वार में पहली बार किसी महिला को व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जो सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है।

डा. गर्ग ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर व्यापारी हितों में कार्य करने का आह्वान किया। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने ऑनलाइन व्यापार के प्रति सतर्क रहने और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष निशा गुप्ता और महामंत्री विशाल अग्रवाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button