उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथशिक्षासामाजिकहरिद्वार

संत निरंकारी मिशन का ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम पर व्यापक वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

हरिद्वार, 2 जून 2025: संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम के तहत देशभर के 18 प्रमुख पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित कर रही है। यह अभियान सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण को बढ़ावा देना है।

 

फाउंडेशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि मिशन 2014 से संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। यह अभियान प्रकृति और मानवता के बीच सौहार्द्र को सशक्त करने का सतत प्रयास है। इस वर्ष उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल, हिमाचल के शिमला, मनाली, गुजरात के सापुतारा, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, सिक्किम के गीजिंग और कर्नाटक की नंदी हिल्स सहित 18 स्थलों पर यह आयोजन होगा।

 

कार्यक्रम में स्वयंसेवक, सेवादल सदस्य और स्थानीय नागरिक प्रार्थना के साथ शुरुआत करेंगे। युवा स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मानव श्रृंखला के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाएंगे। यह पहल युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।

 

संत निरंकारी मिशन का यह अभियान समाज को एक स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पृथ्वी के निर्माण के लिए प्रेरित करता है, ताकि भावी पीढ़ियों को एक बेहतर पर्यावरण सौंपा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button