हरिद्वार/देहरादून: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) उत्तराखंड ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों की घोषणा की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान उदयवीर सिंह को प्रदेश महासचिव और निशांत चौधरी को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, बिल्लू वाल्मीकि को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, ज्योति लंबा को प्रदेश महासचिव, अरविंद ठाकुर को प्रदेश सचिव, मोरध्वज सिंह लोहान को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, लोकेश सैनी को हरिद्वार जिला अध्यक्ष, विकास शर्मा को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष, और रुंपल वत्स को ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि रालोद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधाराओं पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को उत्तराखंड में सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। पंत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया, ताकि रालोद उत्तराखंड में एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरे।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जैस्वाल, सचिन प्रमोद डोभाल, जिला अध्यक्ष सुशील मलिक, महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय तितोरिया, सिमरन शर्मा, स्वाति, अश्वनी त्यागी, सुनील, राजकुमार, संजीव उपाध्याय, हर्ष त्यागी, अरुण कुमार, राजीव शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह कदम रालोद के लिए उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार और जनाधार बढ़ाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।