उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां शाकुंभरी देवी के दर्शन, शंकराचार्य आश्रम में स्वामी सहजानंद महाराज से की भेंट

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने शंकराचार्य आश्रम में पूज्य स्वामी सहजानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान स्वामी सहजानंद महाराज ने उन्हें रुद्राक्ष की माला एवं माता शाकुंभरी का चित्र भेंट किया।

 

भेंटवार्ता के दौरान गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। स्वामी सहजानंद महाराज ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस महत्वपूर्ण मुद्दे को रखते हुए गौ माता संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संतगण उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया और मां शाकुंभरी देवी से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी मां शाकुंभरी के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को

मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button