नई दिल्ली, 8 मार्च: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के इंदिरा भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी न्याय – महिला कांग्रेस” के तहत शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देशभर से आई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोली व टीका लगाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने कहा, “नारी समाजसेवा और राजनीति में अद्भुत मिसाल कायम कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अग्रणी भूमिका निभाती रही है।” उन्होंने पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी के “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान को महिलाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बताया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, अर्चना राठौर, पूनम पंडित, वंदना समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज में सशक्त भूमिका निभाने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।