नई दिल्ली, 10 मार्च – अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को जंतर मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने और ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों से आईं सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने भी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण विधेयक को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में सुनिश्चित हो सके।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने इस पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो पार्टी तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में अलका लांबा, पूनम पंडित, सुधा द्विवेदी, अर्चना ठाकुर, सीमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।