उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 10 मार्च – अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने और ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की मांग उठाई।

इस प्रदर्शन में सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ अपनी टीम के साथ भाग लिया। उन्होंने सरकार से अपील की कि महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, जिससे महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में देशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि न्याय, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर पार्टी तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन जारी रखेगी।

प्रदर्शन में अलका लांबा, पूनम पंडित, सुधा द्विवेदी, अर्चना ठाकुर, सीमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button