उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़की

ग्राम दाबकी कला में सी.सी. सड़क एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का उद्घाटन

दाबकी कला, 8 मार्च: ग्राम दाबकी कला को सड़क निर्माण की सौगात मिली। माननीय प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने मेन रोड से चौधरी चरण सिंह मार्ग तक सी.सी. सड़क और मेन रोड से बंसल हॉस्पिटल की ओर इंटरलॉकिंग एवं सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह चौधरी, हृदय राम चौधरी, निर्भय सिंह चौधरी, ओमपाल नेताजी, दिग्विजय सिंह चौधरी, बृजेश सिंह चौधरी, अजीत सिंह चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, रोहित कुमार चौधरी, सत्यवीर सिंह चौधरी, शुभम, जतिन कुमार, अंशुल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्राम दाबकी कला के विकास को गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए डॉ. हर्ष कुमार दौलत का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button