दिशा द्विवेदी ने निर्धन बच्चों संग मनाया जन्मदिन सरेनी। श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी की छोटी पुत्री दिशा द्विवेदी ने अपना जन्मदिन निर्धन बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया। सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी की पुत्री दिशा ने श्री फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षण संस्थान के 200 बच्चों संग केक काटा और उन्हें उपहार वितरित किए। शिक्षण कार्य में सक्रिय गीतिका द्विवेदी व दिशा द्विवेदी के नेतृत्व में संस्था बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य व बौद्धिक विकास के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर सुधा द्विवेदी ने कहा कि “बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, और श्री फाउंडेशन सदैव इस कार्य में तत्पर रहेगा।” इस मौके पर पवन मिश्रा, विधा मिश्रा, शीलेन्द्र तिवारी, अनमोल द्विवेदी, नीरज मिश्रा, सौरभ सिंह, विभु द्विवेदी, सुरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
January 26, 2025
गणतंत्र किसे कहते हैं, और क्या वास्तव में देश गणतंत्र की वास्तविकता संरचना के अनुसार चल रहा है आइए एक समीक्षा करते हैं
October 14, 2024
अब घर से बुक करे अनारक्षित टिकट – आदित्य गुप्ता
September 14, 2024
संतों में बढ़ता ऐश ओ आराम और वीआईपी कल्चर: एक चिंताजनक ट्रेंड
September 2, 2024
वाराह अवतार के समय हुई थी कुशा की उत्पत्ति- मोहित गंगोत्री धाम
August 27, 2024
महिला से अभद्रता, वो भी घर में घुसकर, मोबाइल भी तोड़ा
August 5, 2024
शरीर के बारह अंगों के समान भगवान भी द्वादशांग हैं-सूर्यकांत बलूनी
August 5, 2024
दधिचि देहदान समिति हरिद्वार द्वारा जिला कारागार में कार्यशाला संपन्न
August 5, 2024
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के प्राकट्य दिवस के अवसर पर किया गया निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजन
August 2, 2024
भलाई बुराई जिसमें संग-संग फूले फले वही संसार है-सूर्यकांत बलूनी