उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान – स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की ओर एक और कदम

23 फरवरी को शुक्रताल में होगा स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर, 21 फरवरी: संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के तृतीय चरण का आयोजन रविवार, 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के यमुना छठ घाट (आईटीओ) पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ होगा।

इसी कड़ी में, मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा शुक्रताल में गंगा तट पर प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें संत निरंकारी मिशन के सैकड़ों स्वयंसेवक व श्रद्धालु सेवा कार्य में भाग लेंगे।

संत निरंकारी मिशन द्वारा वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को जन-जन की सोच का हिस्सा बनाना है। इस अभियान के पहले दो चरणों में देशभर में व्यापक जागरूकता फैलाई गई, और अब तृतीय चरण को और प्रभावी बनाया गया है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह महाअभियान देशभर के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लगभग 10 लाख स्वयंसेवक स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

दिल्ली में इस अभियान को ‘आओ सवारें, यमुना किनारे’ संदेश के तहत विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों के युवा भी भाग लेंगे। अभियान के दौरान गीत-संगीत, जागरूकता सेमिनार और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

संत निरंकारी मिशन की प्रेरणा है कि हम अपनी धरती को स्वच्छ और सुंदर बनाकर अगली पीढ़ी के लिए छोड़ें। ‘प्रोजेक्ट अमृत’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिकमजबूत करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button