उत्तराखंडहरिद्वार

हरित उत्सव के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

वेद माता गायत्री दर्द निवारण केंद्र एवं नामचीन उद्यमी उमेश चंद्र जैन अध्यक्ष वर्धमान बिल्डर के संयुक्त प्रस्तुती में हरित उत्सव का सफल आयोजन विजडम ग्लोबल स्कूल के सभागृह में किया गया ।

 

इस आयोजन मे ट्रि ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक ग्रीन मैन विजयपाल बघेल जी , गौ सेवा आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल, वरिष्ठ उद्योगपति जगदीश लाल पाहवा जी, अमित सैनी प्रमोद शर्मा एस एस राणा हरेला उत्सव के मुख्य संयोजक सुरेश सुयाल विश्वास सक्सेना मानसी मिश्रा आर्य वानप्रस्त आश्रम के अर्जुन देव श्रीधर विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े हस्तियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत सुरों के माध्यम से प्रसार भारतीय के सिद्धहस्त कलाकार सुनील सागर ने उत्तराखंड के हरेला पर्व अपनी स्वरचित रचनाओं से श्रोताओं को मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका का सुमन अस्थाना, साधना राघव, संदीप डोगरा, बाल कलाकार कुमारी राधा सेटी, वीर सिंह, वर्णिका सेटी, वीर प्रताप, नीलम सैनी, रतन सिंह कलाकारों ने पर्यावरण विषयक जीवन प्रस्तुति से पर्यावरण चेतन तथा जागृति का संदेश दिया।

विविधता से सजा हुआ कार्यक्रम का कुशल संचालन साहित्यकार राधिका नागरथ ने बहुत मनोरम ढंग में किया

योगाचार्य निवेदिता ने अपने आयुर्वेदिक तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रगाढ अनुभव से आजकल जो हुआ वातावरण में भीषण गर्मी का प्रकोप को रक्षण के नुस्खे तथा अनुभव युक्त मार्गदर्शन श्रोताओं को बहुत ही पसंद आया। योगाचार्य अजीत सिंह (योग एवं पर्यावरण), सुप्रसिद्ध कवि अशोक गिरी (प्राकृतिक के ऊपर काव्यांजलि) डॉक्टर विपिन जी (पर्यावरण के लिए सामाजिक दायित्व), डॉक्टर संगीता गौतम (महिला द्वारा पर्यावरण रक्षण का दायित्व),

अमित मुल्तानिया (गंगा घाट सफाई अभियान) पंकज सिंह पांडे (बिना रसायन उत्पाद) आदि विभिन्न मान्यवारों ने प्रकृति संवर्धन के बारे में अपने मौलिक विचार रखें

इस प्रेरक कार्यक्रम के कुशल आयोजन वेद माता गायत्री दर्द निवारण केंद्र के संचालक चैतन्य गुरुजी ने किया । सभी वक्ताओं ने उनके सराहरणीय कार्यों का प्रशंसा की । अति गर्मी तथा गंगा दशहरा होते समय में 150 से ज्यादा पर्यावरण प्रेमियों ने यह कार्यक्रम में उपस्थित रहे, यही इस कार्यक्रम की विशेषता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button