ठाणे | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 15 आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों ने शिवसेना (शिंदे गुट) से धनुष-बाण चुनाव चिह्न मांगने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने इसे ठुकराने का कारण गठबंधन धर्म को बताया।
शिंदे ने कहा, “अगर हमने चुनाव चिह्न दिया होता, तो भाजपा और शिवसेना के वोट बंट जाते और इसका फायदा दूसरों को मिलता। इसलिए मैंने इनकार कर दिया।” महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा के साथ महायुति गठबंधन में है, जिसने दिल्ली चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर आप को हराया।
ठाणे में जन्मदिन समारोह
एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे में अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सांसदों से दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को कहा था।
पीएम मोदी-शाह ने दी शुभकामनाएं
शिंदे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एकनाथ शिंदे के रूप में शुभकामनाएं दीं।”