उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलक्राइमगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशराजनीतिरुड़कीसामाजिकहरिद्वार

मोकामा: पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग, इलाके में तनाव

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की गई। घटना हेमजा गांव की है, जहां स्थानीय अपराधियों ने अनंत सिंह पर गोलीबारी कर दी। घटना के समय अनंत सिंह गांव में घूम रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अनंत सिंह, जो मोकामा के पूर्व विधायक हैं, का राजनीति में बड़ा प्रभाव रहा है। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रह है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button