उत्तराखंडक्राइमदिल्ली एनसीआरराजनीतिरुड़कीसामाजिकहरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चुनाव से पहले 150 पव्वे अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 

हरिद्वार।                                                        आगामी नगर निगम और निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 150 पव्वे अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। साथही तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी (एक्टिवा) भी जब्त की गई।

ज्वालापुर पुलिस ने सचिन कुमार, नीरज कुमार और विकास कुमार नामक तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब (8PM ब्रांड) और 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद की गई।

आरोपियों का विवरण:

1. सचिन कुमार पुत्र सतीश कुमार, निवासी माता वाली गली, विवेक विहार, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर, हरिद्वार। (बरामदगी: 52 पव्वे देशी शराब)

2. नीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश।

3.  विकास कुमार पुत्र मुरारी सिंह, निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार। (बरामदगी: 96 पव्वे अंग्रेजी शराब)

पलिस अभियान:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ज्वालापुर क्षेत्र में अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। 21 जनवरी 2025 को कांस्टेबल अरुण कोटनाला, संजय राणा, आलोक नेगी और राजेश बिष्ट की टीम ने यह सफलता हासिल की।                                                                आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि चुनावों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगा।        ज्वालापुर पुलिस

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button