धर्मनगरी हरिद्वार में जगह-जगह जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं, जगह-जगह तरह तरह के प्रोग्राम किए जा रहे हैं ऐसे में आज वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग के नेतृत्व में विशाल रथ यात्रा निकाली गई , यात्रा हरिद्वार शहर भ्रमण करने के बाद अयोध्या के लिए रवाना होगी हुई, यात्रा हर की पौड़ी से शुरू होकर आर्य नगर होते हुए कनखल चौक बाजार में संपन्न हुई ,वहां से यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई।यात्रा में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया, इस मौके पर समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, ठाकुर विक्रम सिंह सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।





