उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदिल्लीदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह आज

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में आज भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव आयोजित हो रहा है। पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संकल्प के तहत 251 कन्याओं का विवाह संपन्न होगा। इनमें 108 कन्याएं आदिवासी समाज से हैं, जो अत्यंत गरीब और आर्थिक रूप से असमर्थ हैं।

आत्मनिर्भरता का संदेश

विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान दिया जाएगा। खास बात यह है कि हर जोड़े को एक आटा चक्की भेंट की जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

भव्य तैयारियां

इस विशाल आयोजन के लिए 4800 वर्गफीट का त्रिस्तरीय मंच बनाया गया है, जबकि 50,000 स्क्वायर फीट का स्थायी डोम और दो 30,000 स्क्वायर फीट के अस्थायी जर्मन डोम भी तैयार किए गए हैं। पूरे धाम को आधुनिक एलईडी लाइटों और तिरंगा थीम से सजाया गया है।

जल आपूर्ति और भोजन व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है और 80,000 लीटर क्षमता की जल टंकियां स्थापित की गई हैं। विवाह समारोह में आए मेहमानों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई है, जिसमें शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयां, पूड़ी-सब्जी आदि परोसे जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। इसके अलावा, जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज (लंदन), डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार समेत देशभर के कई प्रमुख संत भी बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

(संवाददाता)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button